Search

 
 
 

धनबाद: उपायुक्त ने जिला परिषद के सभी 29 निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने बुधवार 15 जून की सुबह समाहरणालय के सभागार में जिला परिषद के लिए निर्वाचित सभी 29 सदस्यों को शपथ दिलाई. जिला परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने ईश्वर के नाम  पर विधि द्वारा संस्थापित भारतीय संविधान के प्रति विश्वास एवं सत्य निष्ठा रखने, अधिनियम की व्यवस्थाओं के अनुसार सभी व्यक्तियों के लिए जो न्यायसंगत होगा वही करने, अपने कर्तव्य के पालन में अपेक्षा अनुसार, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समक्ष कोई बात जो उनके विचाराधीन होगी या मालूम होगी, प्रकट नहीं करने की निष्ठा पूर्वक शपथ ली. मौके पर उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  अजीत सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी  मृत्युंजय कुमार पांडे, विशेष कार्य पदाधिकारी  सुशांत मुखर्जी, जिला परिषद सदस्य बिजली देवी, विकास कुमार महतो, सरिता देवी, मीना हेम्ब्रम, दिव्या बास्की, जेबा मेनीसेंट मरांडी, पिंकी मरांडी, दीपाली रूहिदास, संजय सिंह, लक्ष्मी मुर्मू, हसीना खातून, मोहम्मद सोहराब अंसारी, नाजिश रहमानी, स्वाति कुमारी, बणी देवी, मोहम्मद इसरफील, ललिता देवी, सुबोध कुमार भारती, आरती देवी, आशा देवी, शारदा सिंह, कुमारी रूपा, संजय कुमार महतो, शवेता कुमारी, उषा देवी, बसुंधरा पाल, रेखा महतो, बादल चंद्र बाउरी, मोहम्मद गुलाब मौजूद थे.

  25 तक चुने जाएंगे प्रखंडों के प्रमुख एवं उप प्रमुख  

प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव संबंधित प्रखंड के सभाकक्ष में होगा. 15 जून को तोपचांची, 16 जून टुंडी, 17 जून पूर्वी टुंडी, 18 जून निरसा, 20 जून गोविंदपुर, 21 जून बाघमारा, 22 जून धनबाद, 23 जून बलियापुर, 24 जून कलियासोल एवं 25 जून को एगारकुंड में चुनाव होगा.उप मुखिया का चुनाव संबंधित पंचायत सचिवालय में 15 जून से, शुरू हो गया. उप मुखिया का चुनाव धनबाद व पूर्वी टुंडी में 17 जून तक, कलियासोल, एग्यारकुंड व टुंडी में 20 जून तक, बलियापुर में 21 जून तक, तोपचांची व निरसा में 22 जून तक तथा गोविंदपुर व बाघमारा में 25 जून तक हो जाएगा. यह भी पढ़ें :  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-comrade-ak-rai-was-the-epitome-of-service-and-dedication-arup-chatterjee/">धनबाद:

सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे कामरेड ए के राय : अरूप चटर्जी [wpse_comments_template]     ">https://lagatar.in/dhanbad-comrade-ak-rai-was-the-epitome-of-service-and-dedication-arup-chatterjee/">

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही