Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार 25 जनवरी को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डी.आर.डी.ए.) सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने मतदाताओं को शपथ दिलाई. 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नव निबंधित मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रदान किया व निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. उन्होंने युवाओं का समृद्ध लोकतंत्र की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए काम का आह्वान किया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/oath-vote-300x169.jpeg"
alt="" width="300" height="169" /> शपथ लेते पदाधिकारी व् अन्य[/caption] कहा कि मतदाता की सक्रिय भागीदारी ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा नए वोटरों को मतदाता सूची में जोड़ें. इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं, उन्ही में से एक अभियान वोटर आईडी को आधार से जोड़ना है. उपायुक्त ने कहा कि देश में संविधान बनने के साथ ही सभी को एक समान अधिकार मिला है. उनमें से मतदान का अधिकार भी शामिल है. महिला, पुरुष, युवा सभी मतदान कर सकते हैं. महिलाओं को मतदान के अधिकार के लिए अमेरिका जैसे विकसित देश में 150 साल लग गए.
मतदाता की भागीदारी बनाती है लोकतंत्र को मजबूत
[caption id="attachment_537009" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="169" /> शपथ लेते पदाधिकारी व् अन्य[/caption] कहा कि मतदाता की सक्रिय भागीदारी ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा नए वोटरों को मतदाता सूची में जोड़ें. इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं, उन्ही में से एक अभियान वोटर आईडी को आधार से जोड़ना है. उपायुक्त ने कहा कि देश में संविधान बनने के साथ ही सभी को एक समान अधिकार मिला है. उनमें से मतदान का अधिकार भी शामिल है. महिला, पुरुष, युवा सभी मतदान कर सकते हैं. महिलाओं को मतदान के अधिकार के लिए अमेरिका जैसे विकसित देश में 150 साल लग गए.