Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: उपायुक्त व पदाधिकारियों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में सोमवार 30 जनवरी को समाहरणालय में समारोह आयोजित किया गया. डीसी संदीप सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रख महात्मा गांधी सहित आजादी की लड़ाई में अपने प्राण गंवाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. डीसी ने कहा आज का दिन शहीद  दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. उनके बलिदान से हर किसी को सीखने की जरूरत है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित गोविंदपुर, बलियापुर, टुंडी, तोपचांची, एग्यारकुंड सहित सभी प्रखंडों में भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई. समाहरणालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार बंधु कच्छप,  अंशु पांडेय तथा विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. सभी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही