Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: उपायुक्त ने निरसा के एसडीपीओ को बालू तस्करी पर नजर रखने को कहा

Nirsa: निरसा (Nirsa) क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही बालू की तस्करी के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. शनिवार 9 जुलाई को उपायुक्त संदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बराकर नदी घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कोई साक्ष्य नहीं पाये जाने से उपायुक्त काफी नाराज दिखे.  उन्होंने चिरकुंडा थाना प्रभारी सह इंसपेक्टर सुनील कुमार सिंह एवं एसडीपीओ निरसा पीतांबर सिंह खेरवार से बालू उठाव की जानकारी मांगी. उपायुक्त ने कहा कि अभी एनजीटी चल रहा है. ऐसे में सभी नदियों से बालू उठाव पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा हुआ है. अगर नदियों से बालू का उठाव हो रहा है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने खनन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए धर पकड़ अभियान को तेज करने की बात कही. निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, एमओ मिहिर सलकर, खनन निरीक्षक चिरकुंडा, चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक योगेंद्र पासवान सहित पुलिस बल मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-caught-three-sand-laden-tractors-driver-absconding/">धनबाद

: पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा, चालक फरार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही