Search

 
 
 

धनबाद : उपायुक्त ने एसएनएमएमसीएच में की समस्याओं पर चर्चा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में 3 सितंबर को जिला प्रशासन की टीम उपायुक्त के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची. उपायुक्त ने एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य, अधीक्षक, सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में प्रत्येक विभाग के कार्यों की समीक्षा हुई. उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि एसएनएमएमसीएच में संरचना संबंधी कई समस्याएं हैं, जिनमें बिल्डिंग, बेड, वार्ड, बाउंडी वाल की कमी प्रमुख है. इस विषय पर अस्पताल के प्राचार्य डा ज्योति रंजन प्रसाद व अधीक्षक डा अरुण वर्णवाल के साथ विचार विमर्श किया गया, ताकि समस्याओं को निपटाया जा सके. जिला प्रशासन की ओर से भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे. उपायुक्त ने बताया कि शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में स्ट्रक्चर कैथलैब, स्पेशलिटी वार्ड, पीजी न्यू ब्लाक के संचालन में समस्याओं पर अधीक्षक, संबंधित विभागाध्यक्ष व कालेज के प्राचार्य से चर्चा हुई. मरीजों की बढ़ती संख्या के मददेनजर बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए जल्द से जल्द सार्थक कदम उठाने के उपाय किये जाएंगे. समीक्षा बैठक में उपायुक्त संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, प्राचार्य डा ज्योति रंजन प्रसाद, अधीक्षक डा अरुण वर्णवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-scientist-dr-tapas-discovered-new-species/">धनबाद

के वैज्ञानिक डॉ तापस ने ढूंढी नई स्पीशीज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही