Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह ने बुधवार 11 जनवरी को समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का निर्देश है. इसी कड़ी में आज जागरुकता रथ को रवाना किया गया. यह रथ 17 जनवरी तक विभिन्न प्रखंड एवं पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करेगा. इसके अलावा 12 जनवरी को सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा. 13 जनवरी को भारी वाहनों के चालक एवं कंडक्टरों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, जिसमें उनके नेत्रों की जांच की जाएगी. 14 जनवरी को सड़क सुरक्षा का उल्लंघन करने वालों को गुलाब फूल दे कर उन्हें गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा. सड़क के विपरीत दिशा पर चलने वाले चालक एवं वाहनों व ओवर लोड करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा.15 जनवरी को सड़क सुरक्षा दौड़, 16 को क्विज प्रतियोगिता तथा 17 जनवरी 2023 को सड़क सुरक्षा के सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही