Search

 
 
 

धनबाद: मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के तहत उपायुक्त ने लाभुक को सौंपी वाहन की चाबी

 

बाघमारा प्रखंड के डुमरा वासी कृष्ण कुमार ने आत्मनिर्भर बनने पर खुशी जताई

Dhanbad: उपायुक्त वरुण रंजन ने बुधवार23 अगस्त को मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के लाभुक कृष्ण कुमार को वाहन की चाबी सौंपी. लाभुक बाघमारा प्रखंड के डुमरा में रहता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के तहत उन्हें टाटा इंट्रा पिकअप वैन मिला है. इसका उपयोग कर वह आत्मनिर्भर बनेंगे व अपने परिवार का भरन पोषण करेंगे. मौके पर उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, कल्याण विभाग के संजय कुमार, अनुज कुमार, शैलेंद्र कुमार वैद, आशीष कुमार, अरविंद कुमार मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही