Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : इंटर आर्ट्स परीक्षा में अव्वल छात्राओं को उपायुक्त ने किया सम्मानित

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलियापुर की पांच एवं तोपचांची की एक छात्रा को इंटर आर्ट्स में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने पर झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. इंटर आर्ट्स की परीक्षा में सोमा कुमारी ने प्रथम, दुर्गा एवं रेशमा कुमारी ने चौथा, सविता कुमारी मुर्मू ने पांचवां, सरस्वती कुमारी ने सातवां तथा मनीषा कुमारी हांसदा ने दसवां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है. इस मौके पर उपायुक्त ने बलियापुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन अर्चना कुमारी को भी सम्मानित किया. उनके नेतृत्व में 10वीं की 61 तथा 12वीं की 62 छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. मौके पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मितु सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक ध्वनि प्रदूषण एक जीवविज्ञानी का दृष्टिकोण (साउंड पॉल्यूशन ए बायोलॉजिस्ट व्यू) नामक पुस्तक का भी विमोचन किया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस भी उपस्थित थी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही