Jharia : झरिया (Jharia) धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह शनिवार 25 फरवरी को झरिया के भौरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे. उन्होंने विद्यालय परिसर में डीएमएफटी फंड से निर्मित भवन का निरीक्षण किया. साथ ही तय समय मे बेहतर गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराने का निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों और संवेदक को दिया. उपायुक्त ने पूरे विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों और छात्राओं से बातचीत की, उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने कहा कि लगभग तीन महीने में भवन बनकर तैयार हो जाएगा. साथ ही उन्होंने पानी की समस्या का निदान जल्द कर लेने का भी आश्वासन दिया. निरीक्षण में उपायुक्त के साथ झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा, धनबाद नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार व विभिन्न विभागों के अधिकारी औऱ संवेदक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : उपायुक्त ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण
Last Updated: Feb 25, 2023 12:00 AM (IST)