Search

 
 
 

धनबाद : बलियापुर के लालडीह में अर्द्ध निर्मित अस्पताल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

 
Sindri : सिंदरी (Sindri ) उपायुक्त संदीप सिंह ने 23 जुलाई शनिवार को सिंदरी और बलियापुर में विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यालयों का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने बलियापुर के लालडीह स्थित अर्ध निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मुआयना किया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण को पूरा करने के लिए फिर से एस्टीमेट तैयार कर प्रक्रिया बढ़ाई जा रही है. इससे पहले उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का जायजा लिया और योजनाओं की समीक्षा की. उन्होनें पीएम आवास योजना और मनरेगा के अलावा दूसरे विभागों से जुड़े रोकड़ बही उपस्थिति पंजी, शिकायत पंजी आदि का निरीक्षण किया. अंचल कार्यालय में राजस्व संबंधी कार्यों का भी निरीक्षण किया. सरकारी भूमि के अतिक्रमण को लेकर उपायुक्त ने सीओ और अन्य कर्मियों को फटकार भी लगाई. उपायुक्त ने निर्माणाधीन हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) सिंदरी परियोजना का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. उपायुक्त ने बताया कि पीएम आवास सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की गई है. रेवेन्यू से संबंधित फाइलों की स्थिति की जानकारी ली गई है. आवेदकों के मामले का निष्पादन करने का निर्देश सीओ को दिया गया है. सरकारी योजनाओं में संवेदकों द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं के सवाल पर कहा कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, डीआरडीए के निदेशक सहित कई वरीय अधिकारी और प्रखंड और अंचल के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही