Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  उपायुक्त ने सभी विभागों को अनावशयक बैंक खाता बंद करने का दिया निर्देश

Dhanbad: सरकारी विभागों के अनावश्यक बैंक खाता और अधिग्रहित भूमि के नामांतरण को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में डीसी संदीप सिंह में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कृषि पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, भूअर्जन पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी से बारी बारी कार्यालयों में खुले बैंक खातों की जानकारी ली. सभी पदाधिकारियों को बैंक खातों की संख्या और उनमें मौजूद राशि का डाटा तैयार कर 10 मई तक रिपोर्ट देने को कहा. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बैंकों में जमा अनावश्यक राशि सरेंडर करने और अनावश्यक खातों को बंद करने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि एक ही योजना के कई खाते खुले हों तो उनमे से किसी एक खाता को चालू रखें. अन्य सभी को बंद करा लें. जब भी बैंक खाता खोलें तो क्षेत्रीय स्तर पर सरकारी बैंक में ही खोलें या फिर विभाग से निर्धारित निजी बैंक में भी खाता खोल सकते हैं. उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों से अधिगृहित भूमि के नामांतरण की समीक्षा की. उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को अपने अंचल की अधिगृहित भूमि के नामांतरण को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिये. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, भू अर्जन पदाधिकारी सतीश चंद्र, डीआरडीए निदेशक मुमताज अली अहमद, एडीएम लॉयन ऑर्डर कमल कांत गुप्ता, डायरेक्टर एनईपी इंदू रानी, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही