Search

धनबाद: उपायुक्त ने बीसीसीएल को नियमानुसार कोयला उत्खनन करने का दिया आदेश

नियमों का उल्लंघन करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनियों पर कार्रवाई करने को कहा

Dhanbad: कोल माइंस एरिया में रैयतों की जमीन पर बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा ओबी (ओवर बर्डन) गिराए जाने को लेकर डीसी वरुण रंजन ने कड़ी नाराजगी जताई है. बीसीसीएल को एसओपी के तहत काम करने को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियों की मनमानी नहीं रुकी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीसी ने समाहरणालय में कोल कंपनियों, डीएफसीसीआईएल, रेलवे, जेआरडीए, जुडको के साथ समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया है. बीसीसीएल के अधिकारियों ने परियोजना के कार्य काम में आ रही समस्याओं से डीसी को अवगत कराया. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(डीएफसीसीआईएल) ने भूमि अधिग्रहण, सरकारी भूमि एनजीडीआरएस से हटाने, म्युटेशन से संबंधित समस्या, निजी एवं सरकारी भूमि से संरचना हटाने से संबंधित मामले, आर एंड आर भुगतान से संबंधित मामले, रोड डायवर्सन समेत कई अन्य समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. डीसी ने इन सभी मामलों में संबंधित अंचलाधिकारियों, डीसीएलआर, एवं अपर समाहर्ता को समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया. झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की लीगल टाइटल होल्डर (एलटीएच) एवं नॉन लीगल टाइटल होल्डर (नॉन एलटीएच) की सत्यापन स्थिति, सर्वे वेरीफिकेशन, आवंटन एवं स्थानांतरण, टाउनशिप एरिया के विकास, जमीन संबंधित समस्याएं, हाई रिस्क साइट्स, आवंटन, पुवर्नास समेत कई बिंदुओं पर हुए प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, डीसीएलआर  सतीश चंद्रा, अंचल के अंचल अधिकारी, बिजनेस एनालिस्ट आनंद कुमार पटेल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//