Search

 
 
 

धनबाद : उपायुक्त ने 'बर्ड्स ऑफ धनबाद' पुस्तक का किया विमोचन

 
Dhanbad : धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पक्षी प्रेमी एके सहाय लिखित पुस्तक बर्ड्स ऑफ धनबाद का विमोचन किया. डीसी ने सहाय के कार्य की सराहना करते हुए पक्षियों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. इस मौके पर पुस्तक के लेखक एके सहाय ने कहा कि धनबाद की जलवायु विभिन्न तरह के पक्षियों के लिए अनुकूल है. विगत दो साल में यहां 150 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों की फोटोग्राफी कर 110 पृष्ठों में संग्रहित किया.जिले के मैथन डैम, पंचेत डैम, तोपचांची झील और उसके आसपास की पहाड़ी व भटिंडा फॉल, सुदूर इलाके के जंगल पक्षियों को आकर्षित करते हैं. राजस्थान के भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी की तरह यहां साइबेरियन क्रेन सहित 20 तरह के विदेशी पक्षी अलग-अलग ऋतुओं में भ्रमण करने आते हैं.पुस्तक विमोचन के अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-truck-another-seriously-injured//">

गिरिडीह : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही