Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: उपायुक्त ने तीन प्रखंडों में बूथों पर घूम घूम कर लिया मतदान का जायजा

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान का जायजा लेने मंगलवार 24 मई को धनबाद के डीसी संदीप सिंह बलियापुर, एग्यारकुंड एवं कलियासोल पहुंचे. उन्होंने तीनों प्रखंडों के कई बूथों का निरीक्षण किया. मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को कई जरूरी दिशा निर्देश भी दिये. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गांव की सरकार बनाने के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है. मतदान का प्रतिशत संतोषजनक है. उन्होंने कहा कि तीनों प्रखंडों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हो रहा है. उपायुक्त ने आशा जताई कि दोपहर तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत बेहतर रहेगा. उनके साथ धनबाद एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी और कलियासोल सीओ दिवाकर दुबे भी थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-38-percent-votes-cast-in-agyarkund-and-53-percent-in-kaliyasol-till-11-am/">धनबाद:

सुबह 11 बजे तक एग्यारकुंड में 38 और कलियासोल में 53 प्रतिशत पड़े वोट [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही