Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बूंदाबूदी के बावजूद उमस भरी गर्मी से राहत नहीं

Dhanbad :  जिले में 11 जून की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे. दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई. इस वजह से सूरज की तीखी किरणें धरती तक नहीं पहुंची, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया. 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार 12 जून से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी. अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी. 12 और 13 जून को छोड़ 15 जून तक धनबाद में गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. हालांकि संथाल के जिलों में यह संभावना लगातार 15 जून तक बनी हुई है.

बूंदाबांदी शुरू होते ही बिजली गुल

वहीं दूसरी हल्की बूंदाबांदी ने जेबीवीएनएल की मानसून पूर्व तैयारी की पोल खोल दी. 11 जून को दोपहर एक बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू होते ही बिजली गुल हो गई. हीरापुर सहित कई इलाकों में लगभग एक से डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं रही. इसके अलावा लोडशेडिंग और शटडाउन के कारण बिजली कटौती की अवधि पहले की तरह ही 12 से 14 घंटे तक बनी रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही