Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विरोध के बावजूद सेल टासरा प्रोजेक्ट के पास लगा बैरियर

Sindri : सेल टासरा प्रोजेक्ट के समीप सोमवार 5 जून को झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा, सेल प्रबंधन व गोशाला ओपी पुलिस की मौजूदगी में टॉप बैरियर लगा दिया गया. इसके विरोध में टासरा व रोहड़ाबांध के विस्थापित रैयतों ने लगभग एक घंटे काम बाधित रखा. उनका कहना था कि बैरियर को रैयतों की जमीन में लगाया जा रहा है, सेल प्रबंधन अपनी जमीन में लगाए. वहीं सेल टासरा के उपमहाप्रबंधक उपेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध कोयला खनन व चोरी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है. झरिया सीओ व गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो के समझाने पर रैयतों ने टॉप बैरियर लगाने दिया. झरिया सीओ ने बताया कि अवैध कोयला चोरी पर लगाम के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही