Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सहायक अभियंता के आश्वासन के बावजूद नहीं बदले गए बिजली के झूलते तार

Advertisement
Advertisement
Nirsa: निरसा (Nirsa) बिजली विभाग के सहायक अभियंता सोमेश कुमार के आश्वासन के बाद भी नप चिरकुंडा के वार्ड 10 के तालडंगा मुहल्ला में जर्जर बिजली पोल एवं तार बदलने का काम नहीं किया गया. बिजली विभाग के इस रवैये पर रोष जाहिर करते हुए पार्षद नसीमा खातून व पूर्व पार्षद राजू अंसारी ने कहा कि पुनः सहायक अभियंता के कार्यालय का घेराव किया जाएगा. पूर्व पार्षद राजू अंसारी ने बताया कि 8 जून को कार्यालय घेराव के दौरान सहायक अभियंता ने दो दिन में सभी जर्जर तार व पोल बदलने का आश्वासन दिया था. आश्वासन के बाद मात्र एक दिन काम हुआ और अब स्थिति पूर्ववत बनी हुई है. तार बीच सड़क पर झूल रहा है. लोग तार की चपेट में न आएं, इसके लिए गली में दो घरों के बीच बांस रखा गया है. कहा कि सारी स्थिति से अवगत कराने के बावजूद अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं और कोई हादसा हो जाता है तो जबावदेह कौन होगा ? कहा कि सहायक अभियंता से संपर्क किया जाता है तो उनका जबाव होता है कि लेबर नहीं रहने के कारण देर हो रही है. कहा कि एक दो दिन के अंदर यदि मरम्मत नहीं की गई तो पुनः मुहल्ले के लोगों को लेकर कार्यालय का घेराव करेंगे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही