Search

 
 
 

धनबाद : आदेश के बावजूद दो करोड़ गबन के आरोपी 22 अभियंता एवं संवेदक पर एफआइआर क्यों नहीं

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय सह राष्ट्रवादी कांग्रेसी नेता राज्य सचिव उमेश गोस्वामी ने जन सूचना पदाधिकारी, मंत्रिमंडल सचिवालय व निगरानी विभाग झारखंड सरकार रांची को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि धनबाद जिला के गोविंदपुर एवं निरसा प्रखंड की पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2011-12,  2012-13 एवं 2013-14 में लगाए जाने वाले नलकूप के संबंध में दो करोड़ से अधिक राशि का गबन के आरोप लगा था. इस आरोप में तत्कालीन सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल मैथन-गोविंदपुर धनबाद अच्छेलाल प्रसाद, कनीय अभियंता वंश नारायण राम सहित 22 अभियंताओं व संवेदक के विरुद्ध 22 फरवरी 2022 को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश हुआ था. परंतु पांच माह बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. पत्र में मांग की गयी है कि आदेश के बाद सभी अधिकारियों एवं संवेदक पर विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर सत्यापित छाया प्रति उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि अगर उपरोक्त लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-molestation-and-assault-with-a-woman-in-singra-basti-of-baghmara/">धनबाद:

बाघमारा के सिंगड़ा बस्ती में महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही