Search

धनबाद: कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन व गर्जन के बावजूद नहीं खुला कार्यालय का ताला

Dhanbad : कांग्रेसियों के प्रदर्शन व गर्जन-तर्जन के बावजूद पार्टी कार्यालय का ताला नहीं खुला. अब तो धरना-प्रदर्शन भी बंद है और कार्यालय के सामने लगा टेंट आंदोलनकारियों का रास्ता निहार रहा है.एक माह तक कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना दिया, प्रदर्शन किया, बड़ी बातें की, मगर नतीजा सिफर रहा. कांग्रेस कार्यालय में जड़ा ताला पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को मुंह चिढ़ा रहा है. बता दें कि लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय 10 साल से बंद पड़ा है. कार्यालय का ताला खुलवाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता टेंट लगाकर हर रोज धरना व प्रदर्शन कर रहे थे.

    मंत्रियों-विधायकों की पहल भी काम नहीं आई

[caption id="attachment_655081" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/tent-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> धरनास्थल पर सूना पड़ा टेंट[/caption] 12 अप्रैल को लुबी सर्कुलर रोड स्थित कार्यालय के समक्ष जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. उसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी पहुंचे.  नेता, विधायक, मंत्री व कार्यकर्ता कार्यालय के समक्ष खूब गरजे, चेतावनी व धमकी के लहजे में आंदोलन को धार देने का संकल्प व्यक्त किया. मगर कार्यालय का ताला नहीं खुला. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने तो झारखंड की तत्कालीन भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा था कि साजिश के तहत कांग्रेस कार्यालय को बंद कराया गया है. जल्द ही हेमंत सरकार से मिलकर पुराना कांग्रेस कार्यालय को खोलने का पहल की जाएगी. लेकिन. कार्यालय का ताला तो नहीं खुला, प्रदर्शन करने वाले भी नजर नहीं आ रहे.

  दिल्ली में प्रभारी व वरिष्ठ नेताओं से मिले जिलाध्यक्ष

पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष सिंह कहते हैं कि हाई कमान के आदेश पर धरना-प्रदर्शन बंद किया गया है. वह दिल्ली गए हैं. गुरुवार 1 जून को   प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल से एआईसीसी कार्यालय दिल्ली में मुलाकात की. बंद कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने सहित जिले में संगठन को मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने पर भी चर्चा हुई है. प्रभारी अविनाश पांडेय ने सकारात्मक पहल करते हुए जल्द कांग्रेस कार्यालय खोलने का रास्ता प्रशस्त करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों की बैठक कर कार्यालय को खोलने की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//