Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीएवी कोयलानगर को 9 विकेट से हरा देव पब्लिक स्कूल ने जीती ट्रॉफी

Dhanbad : देव पब्लिक स्कूल ने 11 मई को खेले गए फाइनल मुकाबले में डीएवी कोयलानगर, धनबाद को नौ विकेट से हराकर इंटर स्कूल अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. शहर के सीसीडब्ल्यूओ मैदान में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएवी कोयलानगर की टीम 11.3 ओवर में महज 45 रन पर आउट हो गई. कोई भी खिलाड़ी दहाई के अंक में नहीं पहुंचा. निशु रानी ने सर्वाधिक 8 रन बनाए. देव पब्लिक स्कूल की सानिया परवीन ने दस रन देकर चार, रिंकी सिंह ने 11 रन देकर 2 और लक्ष्मी पूर्ति ने 4 रन देकर 3 विकेट लिए. सानिया परवीन को प्लेयर ऑफ द फाइनल का खिताब मिला; जवाबी पारी खेलने उतरी देव पब्लिक स्कूल की टीम ने 6.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया. लक्ष्मी पूर्ति 22 रन बनाकर नाबाद रहीं. इसमें उसने पांच चौके लगाए. मुख्य अतिथि डॉ. नीतू सहाय ने विजेता टीम और विशिष्ट अतिथि डॉ. रीना वर्णवाल ने उपविजेता टीम को टॉफी प्रदान किया. प्लेयर ऑफ द फाइनल सानिया परवीन को विप्र सेना की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने पुरस्कृत किया. मौके पर महिला कमेटी की सदस्य सुप्रिया कुमारी, पूनम शर्मा, टीम की चयनकर्ता अन्नपूर्णा सिंह, जेएससीए कार्यकारिणी समिति के सदस्य विनय कुमार सिंह, डीसीए महासचिव उत्तम विश्वास, दिवेन तिवारी, सुनील कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-civil-servants-strike-continues-for-the-third-day-work-stalled/">धनबाद

: जनसेवकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, कामकाज ठप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही