Search

 
 
 

धनबाद : बच्चों में आत्मनिर्भर होने की भावना विकसित करने पर जोर

 
डीएवी स्कूल, सिंदरी में कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन Sindri : डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी में मंगलवार 27 जून को ‘फैशन टेक्नोलॉजी में भविष्य’ विषय पर कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया. इसमें पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर प्रभात कुमार ने बच्चों को जानकारी प्रदान की. चमड़े से बने उत्पाद और निर्माण विधि को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों में बचपन से ही आत्मनिर्भर होने की भावना विकसित होनी चाहिए. हमें हमेशा नौकरी देने वाला बनना है. अपने आप को इस प्रकार तैयार करें कि हम भविष्य का निर्माण कर सकें. प्राचार्य आशुतोष कुमार ने स्वागत भाषण में कहा कि बच्चों को अपने क्षेत्र व लक्ष्य की जानकारी होनी चाहिए. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-false-case-against-nsui-is-an-attempt-to-suppress-student-interest-santosh-singh/">धनबाद:

एनएसयूआई पर झूठा मुकदमा छात्र हित को दबाने का प्रयास: संतोष सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही