Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा से ही सीखने की प्रवृत्ति विकसित करें- डीईओ

Dhanbad : जिला स्कूल, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-teachers-felicitated-bit-sindri-director-on-becoming-vice-chancellor-of-jut/">(Dhanbad)

में निपुण भारत मिशन के तहत 8 जून को बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) बीएन रजवार ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा में ही सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने से उनकी आगे की शिक्षा सुगम हो जाएगी. कार्यशाला में राज्य प्रतिनिधि अरको ने प्रजेंटेशन के माध्यम से एफएलएन के लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी दी. धनबाद प्रखंड के हरेंद्र सिंह, निरसा के रामशंकर तिवारी, टुंडी के अनंत शक्ति, बाघमारा के राजीव कुमार, तोपचाची के बृजकिशोर चौबे व बलियापूर प्रखंड के हरिवंश सिंह ने छात्र-छात्राओं में बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों पर प्रस्तुति दी. क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू ने कहा कि हर बच्चों के प्रारंभिक स्तर को ट्रैक करते हुए जहां जरूरत हो वहां विशेष ध्यान दें. ताकि उन्हें भाषा व अंक का ज्ञान सुलभ हो सके. कार्यशाला में सभी प्रखंडों के शिक्षक प्रतिनिधि, बीआरपी, सीआरपी, बीईईओ, जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-krishna-of-karnataka-reached-the-city-on-foot-with-the-message-of-yoga-and-environment-met-dc/">

धनबाद : योग व पर्यावरण का संदेश लेकर पैदल शहर पहुंचे कर्नाटक के कृष्णा, डीसी से मिले  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही