Search

 
 
 

धनबाद : इस्कॉन के संकीर्तन महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

 
हरिनाम संकीर्तन से सार्थक होगा जीवन : गोपाल प्रभु Dhanbad : पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर इस्कॉन धनबाद, धैया द्वारा एक होटल में 30 जुलाई को संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें लोगों को मायापुर के वैष्णव नारू गोपाल प्रभु ने कथा सुनाई. उन्होंने कलयुग का महत्व समझाते हुए कहा कि इस युग में यदि किसी को अपना जीवन सार्थक करना हो, गो लोक धाम जाना हो, तो वह केवल हरिनाम संकीर्तन द्वारा इस शुभ गति को प्राप्त कर सकता है, जो कि अन्य युगों में संभव नहीं था. अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध कीर्तनीय नारू गोपाल प्रभु अपने साथ धनबाद वासियों को हरिनाम सागर में डुबाने के लिए प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कीर्तनीय हरिकांत प्रभु और एक दक्ष, प्रसिद्ध मृदंग वादक श्रीवास प्रभु को भी धनबाद लाए थे. श्रद्धालुओं ने बताया कि इतना जीवंत कीर्तन आज तक अपने जीवन में कभी नहीं देखा था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाठशाला के संस्थापक देव कुमार वर्मा मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sonamoti-and-mamta-pandey-become-national-referees-of-thang-ta/">धनबाद

: सोनामोती और ममता पांडे बनी थांग-टा की राष्ट्रीय रेफरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही