Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: श्याम बाबा के भजनों में झूमे भक्त, जली अखंड ज्योत

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के मटकुरिया स्थित वेडिंग वंडर्स में श्याम भक्त मंडल करकेन्द द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के दूसरे दिन पांच जनवरी को सुबह नौ बजे से बाबा श्याम को छप्पन भोग, सवामणी, खीर चूरमा भोग, खीचड़ा भोग, मेवा, फल, पान भोग लगाए गए. लगातार दो दिनों तक बाबा की अखंड ज्योत जलाई गई. पांच जनवरी की शाम को कोलकाता के नवीन जोशी के साथ 25 प्रसिद्ध कलाकारों ने भगवान विष्णु के दशावतार के रूप में नृत्य नाटिका पेश की. देर रात महाआरती के साथ पूर्णाहुति हुई. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, सचिव घनश्याम नारनोली, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, अजय गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, संदीप कटेसरिया, सुरेश पोद्दार, दीपक जिंदल, चंदन अग्रवाल, विष्णु शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही