Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे भक्त

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के तत्वावधान में सुरेन्द्र हरिदास महाराज ने बारामुडी में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन प्रभु के वामन अवतार के वृत्तांत सुनाया. इसके बाद कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. महाराज जी ने भक्तों को भजन "मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है" श्रवण कराया. श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के भजनों के साथ झूम उठे. इस कथा को सफल बनाने में शंकर दयाल सिंह,मिलन सिंह, विवेकानंद पांडे, राजू साव संजय गुप्ता जयदेव गोप,उमेश महतो, गिरधारी राय,गुंजन विश्वकर्मा, पुरषोतम गोप, सुबोध महतो रामाशीष गोप ,राजवीर कुमार, संजय गोप,  रंजीत ठाकुर, गणेश राय सहित समाज के लोगों का साथ रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही