Search

 
 
 

धनबाद : विक्की छाबड़ा के देवी गीतों पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

 
Dhanbad : जनता मजदूर संघ की ओर से धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raided-33-locations-seized-267-tonnes-of-coal/">

(Dhanbad) के बरमसिया में 17 सितंबर को भगवती जागरण का आयोजन कया गया. विक्की छाबड़ा एंड ग्रुप ने भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं को रातभर झुमाया. कोलकाता के कलाकारों ने नृत्य नाटिका में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने किया. उन्होंने पास के मनसा मंदिर में मत्था टेका. इसके बाद वहां से कार्यक्रम स्थल पर ज्योत ले जाई गई. विक्की छाबड़ा ने चलो बुलावा आया है… से भजन की शुरुआत, तो एक-एक कर भजनों की लड़ी जुड़ती चली गई. गायक कलाकारों अपनी प्रस्तुति से लोगों का बांधे रखा. बीच-बीच में आकर्षक झांकियां भी पेश की गईं, जिनका श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया. जनता मजदूर संघ के अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पुराना स्टेशन परिसर में मां मनसा देवी की वार्षिक पूजा के अवसर पर हर साल यह आयोजन होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में रिंकू खान, राजेश यादव, विवेक गुप्ता, सूरज राव आदि का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-robbery-of-bike-and-money-from-salesman-in-nirsa-firing-also/">धनबाद

: निरसा में सेल्समैन से बाइक व रुपयों की लूट, फायरिंग भी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही