धनबाद: जयपताका स्वामी महाराज के साथ आएंगे सौ देशों से श्रद्धालु
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के धैया में इस्कॉन धनबाद की ओर से 11 मार्च को प्रेस वार्ता की गई. प्रेस वार्ता में इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष श्री नाम प्रेम प्रभु ने बताया कि ‘हरे कृष्ण उत्सव पर धनबाद में पहली बार सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करने के लिए 12 मार्च को रूस, यूक्रेन सहित लगभग 100 देशों से श्रद्धालु परम पूज्य जयपताका स्वामी महाराज के साथ धनबाद आएंगे. दामोदर गोविंद प्रभु ने बताया कि 12 मार्च को सांस्क़ृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. धनबाद के दोनों केंद्र धैया और कुसुम विहार इस्कॉन की ओर से कार्यक्रम न्यू टाउन हॉल में संध्या 4 बजे से रात के 8 बजे तक होगा. [wpse_comments_template]

Leave a Comment