Search

 
 
 

धनबाद : बूढ़ा बाबा मंदिर कतरास में सावन पूर्णिमा महोत्सव, हरि कीर्तन में जुटे श्रद्धालु

 
Katras : कतरास के झिंझीपहाड़ी बस्ती स्थित बूढ़ा बाबा मंदिर में सोमवार को सावन पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया. पंडित अशोक पांडेय के निर्देशन में ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अनुष्ठान कराए. रुद्राभिषेक व जलाभिषेक के बाद महाआरती हुई. इसके बाद 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ. हरि कीर्तन में आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. मंगलवार को हरि कीर्तन की पूर्णाहुति होगी. हवन-आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. आयोजन में आकाश महतो, मुकेश कर्मकार, रिंटू महतो, टार्जन राय, लालदेव बाबा, बालखीरा यादव, विश्वनाथ यादव, सोबू कुम्हार आदि सहयोग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-people-riding-a-scooter-seriously-injured-after-being-hit-by-a-pickup-van/">धनबाद

: पिकअप वैन के धक्के से स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही