Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अन्नपूर्णेश्वरी महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़े श्रद्धालु

Mahuda : मुरलीडीह 20/21 पिट्स शिव मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्री श्री 108 अन्नपूर्णेश्वरी महायज्ञ शनिवार 29 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. यज्ञ के अंतिम दिन भारी सख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे व यज्ञ मंडप की परिक्रमा की. आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति की गयी. यज्ञ मंडप में यजमान बोधीराम रवानी एवं उसकी पत्नी कौशल्या देवी द्वारा यज्ञकुण्ड में हवन कर पूर्णाहुति दी गई. लगभग दो घंटे तक पूजा अर्चना के बाद अन्नपूर्णेश्वरी महायज्ञ का समापन हुआ. महायज्ञ समापन के बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिला पुरुष व श्रद्धालु पहुंचे एवं महाप्रसाद ग्रहण किया.   बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो भी यज्ञस्थल पहुंचे एवं महाप्रसाद भोग ग्रहण किया. शुक्रवार रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन किया गया था, जिसमें पूज्या देवी एवं मधुश्री मालती उपध्याय द्वारा प्रवचन व भजन प्रस्तुत किया गया. यज्ञ को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार प्रमाणिक, पंसस गोपाल महतो, अशोक दसौंधी, नीलम प्रभा, श्वेता दसौंधी, बबलू माली, रंभा देवी आदि का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही