Search

 
 
 

धनबाद :  महागौरी की पूजा-अर्चना में उमड़े भक्त, अर्पित की पुष्पांजलि

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) श्वेत वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बर धरा शुचि:महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा..मंत्रोच्चार के साथ नवरात्र के आठवें दिन मां शक्ति के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा विधि विधान से की गई. मंदिरों, पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ लगी रही, जबकि हर घर भी पूजा-अर्चना के साथ मंत्रोच्चार से गूंजता रहा. हर रास्ते पर पूजा की थाल लिये महिलाएं व किशोरियां जाती दिखी, जबकि पूजास्थल पर गहमागहमी बनी रही. [caption id="attachment_437069" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/mahagouri-1-300x188.jpeg"

alt="" width="300" height="188" /> पूजा पंडाल में पुष्पांजलि के लिए भक्तों की भीड़[/caption] नवरात्रि के पर्व पर दुर्गा अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है. इस अवसर पर शहर के झारखंड मैदान, स्टील गेट, नगर निगम बैंक मोड़, भूली के विभिन्न पंडालों में, तेतुलतल्ला, हाउसिंग कॉलोनी, झारखंड मोड़, मनईटांड़ गोल बिल्डिंग, पानी टंकी, धनसार, रेलवे कॉलोनी, डीआरएम कार्यालय सीएमपीएफ पंडाल, धैया आदि सभी पंडालों में मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई तथा भक्तों ने मां को पुष्पांजलि अर्पित की. धनबाद में विद्युत साज सज्जा में लुबी सर्कुलर रोड़, मनईटांड़, हाउसिंग कॉलोनी, झारखंड मैदान, भुदा रोड़ लोगों को आकर्षित कर रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cleanliness-campaign-launched-in-maithon-under-namami-gange/">धनबाद

:  नमामि गंगे के तहत मैथन में चलाया गया स्वच्छता अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही