Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया-बलियापुर मार्ग पर खतरे को देखने पहुंची डीजीएमएस की टीम

Jharia: झरिया (Jharia) कुज़ामा में चल रहे आउटसोर्सिंग ने झरिया बलियापुर मार्ग पर खतरा उत्पन्न कर दिया है. कोयला निकालने के चक्कर में प्रबंधन और आउटसोर्सिंग आम जनता के लिए नित नई समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने धनबाद डीजीएमएस के अधिकारियों से की थी. घनुडीह ओपी अंतर्गत झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग कुजामा परियोजना के समीप गुरुवार 4 मई की दोपहर डीजीएमएस के अधिकारी मनोज कुमार साहू के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम पहुंची. टीम ने कुजामा परियोजना एवं रोड के बीच की दूरी को कई जगह मापा. मापी में पाया गया कि कुजामा परियोजना मात्र दस से पंद्रह मीटर की दूरी पर है. डीजीएमएस के उप निदेशक मनोज कुमार साहू ने कहा कि खनन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि परियोजना रोड से कम से कम 45 मीटर की दूरी पर चलना चाहिए. बीसीसीएल प्रबंधन तथा आउटसोर्सिंग पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. सर्वे करने आए डीजीएमएस के अधिकारी प्रबंधन के कार्य कलाप से काफी रुष्ट दिखे. मौके पर कुजामा के परियोजना पदाधिकारी ए के पांडेय,मैनेजर डी के सिंह,सर्वेयर कल्याण जी तथा बच्चा गुट के मल्लू सिंह, रामकृष्ण पाठक, बबलू सिंह, राजकुमार, शिकू आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही