Search

 
 
 

धनबाद : धनंजय यादव व निरंजन तांती हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ़्त से बाहर, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा

 
आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर लोगों ने घंटो किया सड़क ज़ाम, पुलिस ने की हवाई फ़ायरिंग, विरोध में जमकर हुई पत्थरबाज़ी
Jharia : झरिया के सिंह नगर में हुए धनंजय हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली है. जिसे लेकर बुधवार 16 अगस्त को धनंजय यादव के परिजनों व स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया. सैंकड़ों की संख्या में सिंह बस्ती और गुलगुलिया पट्टी के लोगों नें कतरास मोड़ पहुंच कर सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया. [caption id="attachment_731653" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/SADAK-JAAM-POLICE-WAHAN-272x146.jpg"

alt="" width="272" height="146" /> क्षतिग्रस्त पुलिस की पेट्रोलिंग वैन[/caption]

कई वाहनों के शीशे तोड़े, पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन को भी नहीं बख़्शा

आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जमकर तांडव मचाया. कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई. गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले. प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने पहुंची झरिया पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन को भी प्रदर्शनकारियों ने नहीं बख़्शा. पेट्रोलिंग वाहन को क्षतिग्रस्त कर ड्राइवर का मोबाइल भी तोड़ दिया. मामला बढ़ता देख पेट्रोलिंग वाहन में मौजूद पुलिस कर्मी किसी तरह अपनी जान बचा कर भागे. [caption id="attachment_731655" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/SADAK-JAAM-TOD-OFD-272x143.jpg"

alt="" width="272" height="143" /> सड़क पर तोड़फोड़ करते आक्रोशित लोग[/caption]

पुलिस की हवाई फ़ायरिंग से और बिगड़ माहौल, विरोध में जमकर हुई पत्थरबाज़ी

भीड़ के ज़्यादा उग्र होने पर झरिया थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. हालांकि उससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया. जिसके बाद दोनों ओर से पत्थरो की बौछार शुरू हो गई. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को किसी तरह खदेड़ा कर हालात पर काबू पाया. हालांकि स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है.

लोगों का आरोप, दो-दो हत्याकांड का आरोपी रामबाबू धिकार परिजनों को दे रहा धमकी

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि 19 जनवरी 2023 को निरंजन ताती की हत्या हुई. उसके 6 महीने बाद 31 जुलाई को निरंजन ताती के दोस्त धनंजय यादव के घर मे घुसकर उसकी भी निर्मम हत्या कर दी गई. दोनों ही हत्याकांड में नामजद आरोपी रामबाबू धिकार अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. लोगों का कहना है कि आरोपी रामबाबू धिकार मृतकों के परिजनों को खुलेआम धमका रहा है. जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mla-aparna-sengupta-laid-the-foundation-stone-of-shed-construction/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने किया शेड निर्माण का शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही