Search

 
 
 

धनबाद : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि

 
अमिताभ चौधरी की पहली पुण्यतिथि पर रणधीर वर्मा स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन
Dhanbad : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने बुधवार 16 अगस्त को बीसीसीआई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ चौधरी की पहली पुण्यतिथि पर धनबाद के रणधीर बर्मा स्टेडियम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमे धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव उत्तम कुमार विश्वाश, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, एक्सक्यूटिव कमिटी के सदस्य संजीव राणा सहित सभी सदस्यों ने अमिताभ चौधरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उत्तम कुमार विश्वास ने कहा कि अमिताभ चौधरी की पहचान पूरे देश में खेल प्रशासक के रूप में थी. अनुशासन से कभी समझौता नहीं करते थे. क्रिकेट को हमेशा बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रहते थे. उनके प्रयास से ही रांची में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बना. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-governor-reached-dhanbad-while-going-from-dumka-to-ranchi/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : दुमका से रांची जाने के क्रम में राज्यपाल पहुंचे धनबाद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही