Search

 
 
 

धनबाद : अग्निपथ हिंसा को लेकर धनबाद पुलिस भी अलर्ट

 
Dhanbad: केंद्र सरकार के द्वारा सेना भर्ती में अग्निपथ योजना लाने के विरोध में लगातार युवकों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है. धनबाद में भी शनिवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.इसे देखते हुए धनबाद पुलिस प्रशासन हिंसक आंदोलन को धनबाद रेलवे ट्रेक पर जाने से रोकने के लिए तैयारियां कर रही हैं. इसे भी पढ़ें-बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-a-woman-injured-in-lightning-strike/">बेरमो:

वज्रपात से एक महिला घायल
धनबाद एसपी रेशमा रमेशन ने डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी हेड क्वार्टर वन रेलवे सुरक्षा बल के साथ धनबाद के गया पुल रेलवे ट्रैक, कतरास रूट की ट्रेक स्टेशन के पूर्वी और दक्षिणी छोर स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान गया पुल रेलवे ट्रेक सहित धनबाद स्टेशन के चारों ओर खुले ट्रेक को बेरेकेडिंग कर बंद करवाने का आदेश दिया ताकि कोई भी आंदोलनकारी रेलवे स्टेशन या रेलवे ट्रेक पर नहीं जा सके. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-rpf-also-alerted-over-agneepath-violence-flag-march/">रामगढ़

:  अग्निपथ हिंसा को लेकर RPF भी अलर्ट, किया फ्लैग मार्च
ग्रामीण एसपी रेशमा रमेश ने काफी देर तक स्टेशन के चारों और निरीक्षण किया और बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया. आशंका है कि रविवार को भी युवाओं के द्वारा आंदोलन किया जा सकता है. साथ ही सेना भर्ती के अभ्यार्थी, भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र, युवा 21 जून को दिल्ली जंतर मंतर में होने वाली रैली में जा सकते हैं जिसमें काफी हंगामा होने की आशंका है. जिसे देखते हुए भी पुलिस की ओर से तैयारी की जा रही है.     [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही