Search

 
 
 

धनबाद : धनबाद रोटी बैंक यूथ क्लब ने निरसा के करियर जोन को किया सम्मानित

 
सुदूर ग्रामीण इलाके में नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए की संस्था की सराहना
Nirsa : रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद ने अपने छठे स्थापना दिवस पर बुधवार 23 अगस्त को करियर जोन निरसा को प्रतीक चिन्ह ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. क्लब के अध्यक्ष रविशेखर ने कहा कि करियर जोन एक ऐसी संस्था है जो निरसा के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण इलाके में नि:शुल्क और सेवा भाव से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है. करियर जोन निरसा के अध्यक्ष राहुल साहनी ने कहा कि अगर मन में सेवा का दृढ़ संकल्प हो तो बड़े से बड़ा काम को आसानी से किया जा सकता है. करियर जोन के सदस्य रवीन्द्रनाथ पांडे, विश्वनाथ स्वर्णकार, शुभम बर्णवाल ने कहा कि इस तरह का सम्मान प्राप्त होना टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है. इससे उन्हें ऊर्जा मिलेगी और सब मिलकर और भी ऊर्जा से काम करेंगे. मौके पर नीरज सिन्हा, पार्थो मोइत्रा, महुआ दत्ता, कृति पाठक, सपना मोइत्रा, सुरजीत कौर, मनीषा कुम्भकार, माणिक सर, सुब्रोतो कुम्भकार, गोपाल घोष सहित अन्य उपस्थित थे.

राष्ट्र व जनहित में कार्यरत रोटी बैंक यूथ क्लब

रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद के अध्यक्ष रविशेखर ने कहा कि उनकी संस्था लगातार 6 वर्षों से राष्ट्रहित में जन कल्याण का कार्य कर रही है. गर्मी हो, वर्षा हो या ठंड, पूरे साल ये संस्था धनबाद स्टेशन परिसर में प्रतिदिन गरीब व असहायों को भोजन मुहैया कराती है. संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी भूखा न सोए. यह">https://lagatar.in/dhanbad-goswami-tulsidas-jayanti-organized-at-saraswati-vidya-mandir-sinidih/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में गोस्वामी तुलसीदास जयंती का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही