Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  चिरकुंडा में धर्मराज पूजा व मेला धूमधाम से संपन्न

Maithan :  चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के डुमरकुंडा पुराना बस्ती में तीन दिवसीय धर्मराज पूजा व मेला का समापन 6 मई शनिवार को धूमधाम से हो गया. भक्तों ने मुक्तिनाथ बाबा को गाजे बाजे के साथ कंधा पर बैठाकर शोभायात्रा निकाली व बराकर नदी स्नान करने के लिए ले गए. स्नान कराकर फिर वापस धर्मराज मंदिर लाया. भक्त एके राय लोहे के नाग पर विराजमान बाबा मुक्तिनाथ को अपने छाती से लगाकर चल रहे थे, वहीं मुख्य पुजारी डॉ नित्यान्द चक्रवर्ती लोगों पर कमल फूल से आशीर्वाद के रूप में जल छिड़क रहे थे. इस दौरान मन्नतें पूरी होने पर भक्तों ने बकरे की बलि भी दी. तीन दिवसीय मेला का भक्तों ने खूब लुत्फ उठाया. इस मौके पर धर्मराज मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है. विधि विधान से पूजा अर्चना की गई. पूजा व मेला में निरसा व चिरकुंडा क्षेत्र के अलावा प बंगाल के आसनसोल, पुर्लिया, रघुनाथपुर आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा में भाग लिया. अनुष्ठान को सफल बनाने में डॉ नित्यानंद चक्रवर्ती, अजय पासवान, रंजीत पासवान, पतीत पावन देवघरिया, नव गोपाल देवघरिया, बिट्टू चक्रवर्ती, दयामय देवघरिया, मधुसुदन देवघरिया, विजय देवघरिया, धनंजय देवघरिया, रामप्रसाद देवघरिया, दामोदर चक्रवर्ती, गौरांग सुंदर चक्रवर्ती आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही