Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आठ लेन रोड पर झारखंड मोड़ के पास जंक्शन प्वाइंट के लिए धरना

Bhuli : पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सोमवार को नागरिक संघर्ष मोर्चा द्वारा झारखंड मोड़ के समीप निर्माणाधीन 8 लेन सड़क में झारखंड मोड़ के पास जंक्शन प्वाइंट की मांग करते हुए धरना दिया गया. धरना को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि निर्माणाधीन आठ लेन सड़क में अगर झारखंड मोड़ के पास जंक्शन प्वाइंट नहीं दिया गया तो भूली की लाखों की आबादी समेत आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में घोर कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. साथ ही झारखंड मोड़ के समीप 2 - 3 स्कूल हैं, जिसमें पढ़ाई के लिए आने जाने वाले छात्र-छात्राएं भी प्रभावित होंगे. उन्होंने धनबाद के उपायुक्त महोदय से अपील की है कि निर्माणाधीन 8 लेन सड़क में झारखंड मोड़ के समीप जंक्शन देने का आदेश दें, जिससे लाखों की आबादी को राहत मिल सके. धरना में रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू के अलावे नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा, भूली नगर कांग्रेस अध्यक्ष रोशन कुमार ,अशोक कुमार गुप्ता ,भुनेश्वर प्रसाद ठाकुर ,मोहन कुमार पंडित, प्रमोद पासवान, सीबी सिंह, राजेंद्र नोनिया, जगदीश प्रसाद राय, केसर शर्मा, अमरजीत पासवान, राजा, विकास, बंटी, यस, सनी, गोलू, आलोक, विशाल, पिंटू ,सुनील, लिटिल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही