Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : फर्जी हस्ताक्षर के विरुद्ध प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने किया पत्थर खदान खोलने का विरोध, बीड़ीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Topchachi: तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप सोमवार 24 जुलाई को ग्रामीणों ने फर्जी हस्ताक्षर के विरोध में धरना दिया. बताते चलें कि नेरो पंचायत के खुरडीह ग्राम में पत्थर खदान खोली जा रही है. कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया. ग्रामीणों को आशंका है कि अगर पत्थर खदान खोली गई तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा. धरना में मौजूद सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने बताया कि फर्जी तरीके से आम सभा का आयोजन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर किया गया है. आमसभा के कागज में जिन ग्रामीणों का हस्ताक्षर है, उनमें से कुछ नेरो पंचायत के नहीं हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का ने धरना में शामिल जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही