धनबाद: एट लेन पर झारखंड मोड के पास जंक्शन की मांग को लेकर दिया धरना
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एट लेन सड़क पर गोल चक्कर की मांग को लेकर नागरिक संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय समिति ने शनिवार 6 मई को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. धरनार्थियों का कहना था कि भूली एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी है. घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के साथ यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है. लेकिन रोड बनाने वाली कंपनी हमारी अनदेखी कर सड़क का निर्माण कार्य करा रही है. झारखंड मोड़ के पास जंक्शन नहीं बनने से भूली आने जाने वाले लोगों को परेशानी होगी. लेकिन कंपनी के लोग हमारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं. पूर्व में विश्व बैंक की सर्वेक्षण टीम एवं उपायुक्त ने स्थानीय नागरिकों को आश्वासन दिया था कि झारखंड मोड भूली में एक गोल चक्कर बनाया जाएगा. परंतु ऐसा नहीं किया जा रहा है. धरनार्थियों ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment