Search

 
 
 

धनबाद : धौड़ावासियों को आवास और मुआवजा देना होगा, अन्यथा आंदोलन : अशोक

 
झामुमो ने बैठक कर की अपील-प्रबंधन की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं Maithon : ईसीएल कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी क्षेत्र के विस्थापित बिहार-बंगाल धौड़ा वासियों को मुआवजा एवं पुनर्वास नीति के तहत मकान देने की मांग को लेकर झामुमो नेता अशोक मंडल ने आंदोलन का ऐलान किया है. आंदोलन की रणनीति बनाने को लेकर 17 जुलाई सोमवार को श्री मंडल के नेतृत्व में झामुमो ने ग्रामीणों के साथ महाबैठक की. श्री मंडल ने कहा कि विस्थापितों को बार-बार कोलियरी प्रबंधन दबंग लोगों के साथ आकर बस्ती को उजाड़ने की धमकी देता है. धौड़ावासियों को इससे डरने की जरूरत नहीं है. जब तक सम्मानजनक मुआवजा व घर नहीं मिल जाता, उन्हें कोई नहीं हटा सकता है. झामुमो धौड़ा के लोगों के साथ हर लड़ाई में खड़ा है. कोलियरी प्रबंधक, राज्य सरकार या कोल इंडिया को पुनर्वास नीति के तहत धौड़ा के लोगों की मांग हर हाल में माननी होगी, नहीं तो झामुमो जोरदार आंदोलन करेगा. बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन समेत ठाकुर मांझी, नईम शेख, विमल रवानी, रवि साव, महेश मांझी, बैधनाथ पासवान, यशु मुखर्जी, सहदेव टुडू, सुजीत यादव, प्रद्युमन कोड़ा, अवध प्रसाद, विकास सिंह, अब्दुल सतार, साधन महतो, छोटू ठाकुर, कपिल महतो, अमित शर्मा, संतोष साव, अजय महतो, उपेंद्र यादव, भरत हांसदा, अवध यादव, लेबू हांसदा, विनय यादव, पूर्णिमा बाउरी, उर्मिला राय, अनिता मल्लिक, गीता देवी, अंजना देवी, सिंधा देवी, श्याम बिहारी सिंह, विष्णु साव, कपिल देव सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-loot-in-the-plans-of-the-block-goswami/">धनबाद

: एगारकुंड प्रखंड की योजनाओं में मची है लूट- गोस्वामी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही