Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अवैध संबंध को लेकर हुई थी धीरज रवानी की हत्या

Advertisement
Advertisement
13 सितंबर को सरेआम मारी गई थी गोली, आरोपी गया जेल
Katras : बीते 13 सितंबर को बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मंदरा में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंकर बेलदार के निजी ड्राइवर धीरज रवानी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. सिजुआ स्थित डीएसपी कार्यालय में शुक्रवार 15 सितंबर को प्रेस वार्ता में डीएसपी निशा मुर्मू ने बताया कि अवैध संबंध के कारण धीरज रवानी की हत्या की गई. डीएसपी ने बताया कि आरोपी टिंकू ठाकुर की बहन के साथ मृतक धीरज रवानी का अवैध संबंध था. जिसके कारण बदले की भावना में टिंकू ठाकुर ने उसकी सरेआम गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. डीएसपी ने बताया कि आरोपी टिंकू ठाकुर की निशानदेही पर दो पिस्तौल और तीन खोखा बरामद किया गया है. आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी हुए आपराधिक वारदात में आरोपी का हाथ रहा है. इस मामले में मृतक की पत्नी चांदनी देवी के बयान पर बरोरा थाने में आरोपी टिंकू ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-block-level-health-fair-organized-in-baghmara/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बाघमारा CHC में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही