Search

 
 
 

धनबाद : फिर भिड़े ढुल्लू व जलेश्वर समर्थक, फायरिंग में युवक घायल, गंभीर

 
Baghmara : बीसीसीएल की कोलियरियों में वर्चस्व को लेकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो व जलेश्वर महतो के समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बांसजोड़ा कोलियरी में 12 अक्टूबर को दोनों गुटों के बीच फायरिंग में एक युवक मुकेश तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया. वह बांसजोड़ा का रहने वाला है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, धनबाद ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. इधर, गोलीबारी की घटना के बाद से कोलियरी और आसपास के क्षेत्रों में तनाव व्याप्त है. स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है. कोलियरी में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी दोनों गुटों में टकराव हुआ था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-office-bearers-who-do-not-work-in-congress-will-be-changed-santosh-singh/">धनबाद

: कांग्रेस में काम नहीं करने वाले पदाधिकारी बदले जाएंगे : संतोष सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही