Baghmara : बीसीसीएल एरिया वन अंतर्गत बारोरा की मुराईडीह कोलियरी 23 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे गोली व बमों के धमाकों से दहल उठी. कोलियरी में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के समथर्कों और कन्हाई चौहान गुट के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इसमें एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. बरोरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात की. तीन खोखा बरामद किया है. दोनों गुटों के बीच पिछले एक सप्ताह से तनातनी चल रही थी. कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हुई थी. इसी की प्रतिक्रिया स्वरूप यह घटना घटी है. घटना के बाद से कोलियरी में दहशत की स्थिति है. बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कोलियरि में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी होने की बात स्वीकार की है. कहा कि घटना में जो भी लोग शामिल हैं, उनकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पिछली बार भी यहां मारपीट की घटना हुई थी. दोषियों को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, झाड़ग्राम मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द [wpse_comments_template
ढुल्लू गुट के नागेन्द्र बोले- खेत में कूद कर बचाई जान
ढुल्लू महतो गुट के नागेन्द्र प्रजापति ने आरोप लगाया कि कन्हाई चौहान के समर्थक शंकर चौहान, सोनी चौहान और उनके साथियों ने उसे निशाना बनाकर अंधाधुंध बमाबजी और गोलीबारी कर भाग निकले. उसने खेत मे कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई. कहा कि कन्हाई चौहान के लोग कोलियरी को डिस्टर्ब कर बन्द करवाना चाहते है. ढुलू महतो मजदूरों के हित में काम कर रहे हैं. कन्हाई चौहान को यह रास नहीं आ रहा है और वे लोग येन केन प्रकारेण माहौल खराब करने पर तुले हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद-टाटानगर">https://lagatar.in/many-trains-including-dhanbad-tatanagar-swarnrekha-express-jhargram-memu-canceled/">धनबाद-टाटानगरस्वर्णरेखा एक्सप्रेस, झाड़ग्राम मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द [wpse_comments_template