Search

 
 
 

धनबाद : ढुल्लू ने बिना अनुमति पतराकुल्ही में की जनसभा

 

एसडीओ ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Amit Sinha    Dhanbad : धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में फंस सकते हैं. जिला प्रशासन से अनुमति लिए बिना चुनावी सभा करने के मामले में एसडीओ उदय रजक ने निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है. यह जानकारी एसडीओ ने खुद दी है. ज्ञात हो कि भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की जनसभा बुधवार की रात करीब 9 बजे पतराकुल्ही स्थित नगर निगम पार्क में हुई थी. जिसमे स्टेज के साथ माइक का भी इस्तेमाल हुआ थी. बकौल एसडीओ इसकी अनुमति न तो नगर निगम से ली गई थी, न ही जिला प्रशासन से. पतराकुल्ही के नए बने पार्क में हुई जनसभा में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे. चुनाव आयोग के नियम के अनुसार, आदर्श आचार संहिता में किसी भी प्रकार के राजनीतिक कार्यक्रम से पहले उसकी अनुमति जिला प्रशासन से लेना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर उक्त प्रत्याशी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है. डीसी माधवी मिश्रा ने 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर व समाचार पत्रों के माध्यम से आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी थी. डीसी ने स्पष्ट कहा था कि कोई भी राजनीतिक दल या उसका प्रत्याशी राजनीतिक कार्यक्रम बिना जिला प्रशासन की अनुमति के नहीं कर सकता है. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही