Amit Sinha Dhanbad : भाजपा संगठन में पदाधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में हर नेता की चाहत होती है कि संगठन में उसके करीबी लोग रहें. पूर्व सांसद पीएन सिंह जब तक धनबाद के सांसद रहे, जिला कमेटी से लेकर युवा मोर्चा समेत अन्य मोर्चों में उनके करीबी ही काबिज रहे. कहा जाता था कि सांसद की मर्जी के बिना संगठन में पत्ता भी नहीं हिलता है. विधायक राज सिन्हा के भी कुछ करीबी संगठन में शामिल रहे हैं. ढुल्लू महतो के सांसद बनने के बाद से भाजपा के जिला संगठन में उनका दबदबा बढ़ता जा रहा है. युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की घोषणा इसका प्रमाण है. युवा मोर्चा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष साव ढुल्लू महतो के करीबियों में शामिल हैं. अब युवा मोर्चा महानगर एवं ग्रामीण कमेटी में ढुल्लू के करीबियों को जगह मिलने की उम्मीद से पार्टी का ही एक धड़ा सहमा-सहमा सा है. क्योंकि उन्हें पता है कि जिला कमेटी में भी ढुल्लू के ही करीबी रहेंगे.
धनबाद : भाजपा जिला संगठन में बढ़ रहा ढुल्लू महतो का दबदबा
Last Updated: Aug 09, 2024 12:00 AM (IST)