Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मोदीडीह कोलडंप में ढुल्लू महतो समर्थकों व विरोधियों में भिड़ंत, 10 मजदूर घायल

Baghmara : जोगता थाना अंतर्गत बीसीसीएल एरिया 5 के मोदीडीह कोलडंप में 7 अक्टूबर को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक व विरोधी संयुक्त मोर्चा के मजदूरों के बीच हिंसक भिड़ंत हो गई. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. इसमें 8 से 10 मजदूर घायल हो गए. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही जोगता, लोयाबाद सहित कई थानों की पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर कोलडंप से बाहर किया. कोलडंप में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात है. कोयला लोडिंग व मजदूरी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. दोनों ओर से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मजदूरों ने खूब ईट-पत्थर चलाए, जिसमें राजेश बाउरी सहित करीब 10 मजदूर घायल हो गए. मौके पर पहुंचीं पुटकी सीओ सुब्रा रानी ने वार्ता कर मामला सुझलाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे. इस मुद्दे पर सोमवार को फिर वार्ता होगी. फिलहाल कोलडंप में तनावपूर्ण शांति है. पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-as-soon-as-the-clouds-cleared-the-sun-rose-the-mercury-rose-to-34-degrees/">धनबाद

: बादल छंटते ही खिली धूप, पारा चढ़कर पहुंचा 34 डिग्री

कई दिनों से चल रही थी तनातनी

मोदीडीह कोलडंप में संयुक्त मोर्चा व ढुल्लू महतो के समर्थकों के बीच पिछले कई दिनों से तनातनी चल रही थी, जिसकी प्रणति में यह घटना घटी. विधायक समर्थक पप्पू सिंह ने कहा कि 88 गाड़ियों पर कोयला लोडिंग का मजदूरों को भुगतान बिना किसी जांच के कर दिया गया, जबकि उनके मजदूरों को भुगतान की मांग पर वेरिफिकेशन करने की बात कही जा रही है. उन्होंने संयुक्त मोर्चा के लोगों पर पत्थरबाजी कर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया. वहीं, संयुक्त मोर्चा के विकास सिंह ने कहा कि विधायक समर्थक कोयला लोडिंग बाधित किये हुए हैं. ये लोग रंगदारी से कमाना चाहते हैं.

डीएसपी बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

डीएसपी लॉ एंड ऑडर अरविंद सिन्हा ने कहा कि कोलडंप में पत्थरबाजी और हिंसक झड़प की की जांच की जा रही. दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पुटकी सीओ सुब्रा रानी ने कहा कि दोनों पक्षों से बात की गई है. दोबारा वार्ता कर विवाद को खत्म कराया जाएगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/people-camped-in-topchanchi-from-october-12-will-be-given-benefits-of-schemes/">

धनबाद : तोपचांची में 12 अक्टूबर से शिविर लगा लोगों को दिया जाएगा योजनाओं का लाभ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही