Search

 
 
 

धनबाद : ढुल्लू ने लगाया चंद्रप्रकाश चौधरी अमर रहें का नारा, वीडियो वायरल

 
Mahuda : धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वह गिरिडीह से एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी अमर रहें का नारा लगा रहे हैं. पीछे से कार्यकर्ता भी उनका साथ देते दिख रहे हैं. लेकिन कुछ देर बाद ही कार्यकर्ताओं के ठहाके सुनकर ढुल्लू महतो ने अपनी भूल सुधारी और चंद्रप्रकाश चौधरी जिंदाबाद का नारा लगाने लगे. दरअसल, चंद्रप्रकाश चौधरी की सोमवार को नामांकन रैली थी. इसमें ढुल्लू महतो को भी शामिल होना था. वह अपने समर्थकों के साथ महुदा मोड़ पहुंचे और स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शहीदों के सम्मान में माइक से नारेबाजी कर रहे थे. तभी उनकी जुबान फिसल गई और चंद्रप्रकाश चौधरी अमर रहे का नारा लगाने लगे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/nomination-of-jairam-mahato-of-jbkss-accepted-from-giridih-happiness-among-workers/">

गिरिडीह से जेबीकेएसएस के जयराम महतो का नामांकन स्वीकृत, कार्यकर्ताओं में खुशी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही