Search

 
 
 

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में डायलिसिस शुरू, रोजाना 15 मरीज करा सकेंगे

 

आग लगने के 28 दिन बाद भी नहीं हुई वायरिंग

Dhanbad : धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच की डायलिसिसल यूनिट में 28 दिनों के बाद गुरुवार को डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई. अब यहां किडनी के 15 मराजों की तीन शिफ्टों में डायलिसिस हो सकेगी. ज्ञात हो कि एक मार्च की रात करीब 10 बजे दो मंजिला भवन में स्थित डायलिसिस यूनिट के केमिकल गोदाम में आग लग गई थी. उसके बाद से यूनिट बंद थी. इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी. अब तक वहां वायरिंग भी नहीं हो पाई है. अस्पताल प्रबंधन ने बिजली विभाग को घटना के दूसरे दिन दो मार्च को आवेदन देकर वारिंग करने का अनुरोध किया था. विभाग की टीम आई और देखकर चली गई, फिर दोबारा झांकने तक नहीं आई. वायरिंग नहीं होने से मरीजों व डॉक्टरों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-foot-overbridge-not-built-at-barmasiya-gate-even-after-30-years-appeal-to-drm//">धनबाद

: 30 साल बाद भी बरमसिया फाटक पर नहीं बना फुट ओवरब्रिज, डीआरएम से गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही