Dhanbad: झरिया में बीसीसीएल के एरिया 6 अंतर्गत एना फायर परियोजना में शनिवार 20 मई को आरके माइनिंग आउटसोर्सिंग कम्पनी के तेल टैंकर में एकाएक दोपहर लगभग 3 बजे आग लग गयी. आग इतनी भयावह थी कि 30 वर्षीय चालक अनिल कुमार राय की जल कर मौत हो गयी. सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के लोगों ने आग को किसी तरह बुझाया और फिर अनिल के शव को बाहर निकाला. वहीं घटना से क्षुब्ध होकर अन्य कर्मियों ने जनता श्रमिक संघ के बैनर तले मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर परियोजना का काम ठप कर दिया. सूचना मिलते ही झरीया थानेदार संतोष कुमार सिंह और बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी मनीष कुमार दल बल के साथ पहुंचे और घटना की जनकारी ली. मौके पर संघ की नेत्री रागिनी सिंह के नेतृत्व में आरके माइनिंग प्रबंधन और यूनियन नेताओं के बीच वार्ता हुई. रागिनी सिंह ने प्रबंधन की घोर लापरवाही बताते हुए घटना के लिए जिम्मेवार ठहराया. उन्होंने जांच की भी मांग की. वार्ता में मृतक के आश्रित को तत्काल अंतिम संस्कार के लिए 75 हजार, इसके अलावा 15 लाख रुपये और एक आश्रित को नियोजन देने पर सहमति बनी. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया.
धनबाद: आरके माइनिंग में डीजल टैंकर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर
Last Updated: May 20, 2023 12:00 AM (IST)