Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बरमुरी ओसीपी में डीजल चोरों ने सुरक्षा गार्ड को पीट कर किया घायल

Advertisement
Advertisement
Nirsa :  निरसा (Nirsa )  ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत बरमुरी ओसीपी में 28 अप्रैल गुरुवार की रात डीजल चोरों ने सुरक्षा कर्मियों को मारकर घायल कर दिया. घायल सुरक्षा कर्मी बाबला भुइंया एवं सुबेलाल को मजदूरों ने सकतोड़िया अस्पताल में भर्ती कराया है. यूनियन नेता रामजी यादव एवं शशि भूषण तिवारी ने कहा कि डीजल चोरों द्वारा आये दिन कभी मजदूर तो कभी ईसीएल सुरक्षा कर्मी पर हमला होता रहता है. इसीलिए बगैर सुरक्षा के काम करना मुश्किल हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था के बगैर मजदूर रात्रि पाली में काम नहीं करेंगे. कई बार प्रबंधक से कहा गया है. परंतु कोई ठोस कदम नही उठाया गया. मजबूरन यह कदम उठाना पड़ रहा है. ईसीएल प्रबंधन ने हर कोलियरी में 24 घंटे के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कर रखी है. परंतु जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस नहीं मिलता. एम्बुलेंस सहित अन्य छोटी गाड़ियों से प्रबंधक बारूद ढोने का काम कराता है. मजदूर नेताओं ने प्रबंधन से मजदूरों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. बरमुरी ओसीपी के प्रबंधक प्रशांत कुमार ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. जल्द ठोस कदम उठाया जाएगा. इस मौके पर मंतोष यादव, अशोक सिंह, लालदेव महतो, राम इकबाल साव, पंकज गुप्ता, बबलू तिवारी, दरोगा राय, अभिमन्यु नोनिया, याज खान, महावीर दास, विकास रावत, जय प्रकाश राय, अनिल सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/jharkhand-news-dhanbad-deadly-attack-on-the-secretary-of-ima-miscreants-broke-the-glass-of-the-car/">धनबाद

: IMA के सचिव पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने तोड़ा गाड़ी का शीशा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही